रायपुर - राजधानी रायपुर में देर रात हत्या का मामला सामने आया है, गोलबाजार थाने के पीछे थोड़ी दूर पर ही चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही पुलिस के सामने ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर मृतक युवक की पहचान भोला तांडी (21) निवासी कैलाशपुरी मारवाड़ी मुक्तिधाम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोलबाजार थाना पुलिस टीम और साइबर टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए घटना स्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर आरोपित की पहचान की। वहीं देर रात को ही पुलिस ने आरोपित मेराज कुरैशी को गिरफ्तार किया। जब वारदात हुई उस समय लगभग सभी दुकानें खुली थीं, घटना के बाद दहशत में दुकानें बंद कर चले गए। पुलिस ने उन्हें बुलवाया और दुकान खुलवाकर सीसीटीवी फूटेज की जांच की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामला गोलबाजार थाने के टीम पीछे का है। जहां दो युवकों के बीच नशे के सामान को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक युवक ने भोला तांडी नामक युवक पर चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया, जिसके तुरंत बाद लहूलुहान युवक थाने पहुंचा। जहां पेट्रोलिंग पार्टी उसे इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल लेकर निकली, लेकिन रास्ते पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। घटना के वक्त काफी चहल-पहल थी, पुलिस दुकानदारों से भी पूछताछ में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में पता चला कि हत्या की वजह मामूली विवाद बना है। आरोपित ने बताया कि वह और मृतक भोला तांडी वाइटनर खरीदने के लिए आए थे। इस दौरान विवाद हुआ। मालूम हो कि वाइटनर का उपयोग नशे के रूप में युवा करने लगे हैं। आरोपित मेराज ने अपने पास रखे चाकू से भोला के गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
