Dhamtari-कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने मगरलोड के नोडल अधिकारियों की ली बैठक ,गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन पर दिया ज़ोर। - DNA

NEWS UPDATE

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

Dhamtari-कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने मगरलोड के नोडल अधिकारियों की ली बैठक ,गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन पर दिया ज़ोर।

धमतरी -कलेक्टर  पी.एस.एल्मा ने आज मगरलोड ब्लॉक में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने मगरलोड के गौठानों के लिए बनाए गए 41 नोडल अधिकारियों से चर्चा कर राज्य शासन की महत्ती गोधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि 4 से 6 गौठानों का क्लस्टर बनाकर ज़िला और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को उनका नोडल बनाया गया है। इनकी ज़िम्मेदारी होगी कि वे इन गौठानों के सफल संचालन में महत्ती भूमिका निभाएं और यदि कोई दिक्कत आए तो अंतर्विभागीय समन्वय से यहां उनका निराकरण करें और गोठानों की सतत मॉनिटरिंग करते रहें। 

                     गौठानवार समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गौठानों में गोबर क्रय, वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन एवं विक्रय, सुपर कम्पोस्ट उत्पादन सहित वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का सतत् निरीक्षण करें। साथ ही बारिश में गोबर के बहने से होने वाली बर्बादी को रोकने के लिए, खरीदे गए गोबर को सुव्यवस्थित ढंग से संरचना में भराई कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि खरीदे गए गोबर एवं उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी पंचायत सचिव के जरिए एप में एंट्री कराई जाए। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत प्रियंका महोबिया सहितअनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद  सुनील शर्मा, ज़िला स्तरीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड अर्पिता पाठक और नोडल अधिकारी, पंचायत सचिव इत्यादि मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह बैठक जनपद पंचायत मगरलोड के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आहूत की गई थी। बैठक में नोडल अधिकारियों के दायित्व और गौठानों के सफल संचालन के लिए कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Pages