कांकेर- कांकेर के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया है। उधर, इस हादसे के बाद जाम में फंसी बस को रिवर्स करने में लगे बस कन्डक्टर की बस के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में क्रोध है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के गुस्से के आगे उनकी एक नही चली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेना में जाने का सपना लेकर रोज सुबह उठ कर मेहनत करने वाले चार नौजवान को तेज रफ्तार ट्रक कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवरी निवासी युवक सेना में भर्ती होने के लिए रोजना सुबह दौड़-भाग करते थे। भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों की साँसे छीन ली।
