-->

DNA UPDATE

BEMETARA -लोकवाणी में इस बार ‘‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’’ पर होगी बात,

 बेमेतरा। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल लोकवाणी में ‘‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच आम नागरिक फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।
रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21वीं कड़ी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 12 सितम्बर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।