भोपाल:: देश मे कोरोना को हराने की जंग जारी है सभी राज्य अलग अलग तरीके से वैक्सीनेशन प्रक्रिया करवा रहे और सभी राज्यो से कोरोना के मरीजो में भी कमी देखने को मिली है वही एमपी में आज से महावैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो गई है। महावैक्सीनेशन अभियान के तहत प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का सरकार ने लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाअभियान में शामिल हुए। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। वैक्सीन लगवाए आए लोगों को उन्होंने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया।
एमपी में तकरीबन 50 लाख लोग सेकंड डोज के लिए पात्र हो गए हैं। अभियान में सेकंड डोज लगाने पर ज्यादा फोकस रहेगा।मध्यप्रदेश मे 4 करोड़ 20 लाख के करीब डोज लग चुके हैं।
राजधानी भोपाल में आज पहले और दूसरे दोनों डोज पर फोकस रहेगा। कल सिर्फ सेकंड डोज लगाया जाएगा। राजधानी मे 19 लाख, 84 हजार को वैक्ससीन लगना है। जिसमें से 16 लाख 42 हजार को टीका लग चुका है। 5 लाख ऐसे लोग हैं जिनको दोनों डोज लग चुका। वहीं पात्र होने के बाद भी 1 लाख 67 हजार लोगों ने सेकंड डोज नहीं लगवाया है। आज 1 लाख 10 हजार डोज लगाने लक्ष्य रखा गया है
सीएम शिवराज भोपाल में वैक्सीनेशन महा अभियान में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जैन मंदिर जवाहर चौक में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। काटजू अस्पताल में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। जबलपुर में वैक्सीनेशन महाअभियान में शामिल होंगे।
जिले में 554 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं सात एसडीएम सर्किल में 150 मोबाइल टीमें और दो वैक्सीनेशन मोबाइल वैन टीकाकरण में जुटेंगी। भोपाल में पहले दिन डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। कुल 704 स्थानों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
वैक्सीनेशन सेंटर तक लोगों को लाने के लिए राजधानी में पीले चावल देकर वैक्सीन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। सेकंड डोज के लिए पात्र हो चुके लोगों के पास प्रशासन पहुंच रहा है।
