-->

DNA UPDATE

Dhamtari-विधायक बृहस्पति सिंह के बयान के बाद सियासत गरमाई, एबीवीपी ने फूंका पुतला

धमतरी::आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी इकाई द्वारा रामानुजगंज के विधायक एवं मंत्री बृहस्पति सिंह द्वारा दिए गए बयान में आदिवासियों को अंगूठा छाप कहने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बृहस्पति सिंह का पुतला दहन गौशाला मैदान के पास किया गया एवं अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर  नारेबाजी कर के विरोध प्रदर्शन किया गया। अभाविप के जिला संयोजक ओमेश यादव ने बताया कि रामानुजगंज के विधायक जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में मंत्री के पद में है उनके द्वारा आदिवासियों को अंगूठा छाप कहने पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गौशाला मैदान में पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया है। ओमेश यादव ने कहा कि एक तरफ कांग्रेसी आदिवासियों के मध्य में जाकर आदिवासियों के सबसे बड़े हितैषी होने का दंभ भरते है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के मंत्री द्वारा आदिवासियों के लिए "अंगूठा छाप आदिवासी" इस तरह का बयान जो दो दिन पूर्व दिया गया वह बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है और यह कांग्रेस सरकार के दोगले रवैया को प्रदर्शित करती है। अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि जल्द से जल्द विधायक एवं मंत्री  बृहस्पति सिंह को मंत्री पद से निवृत्त किया जाए एवं उन्हें विधायक पद से भी मुक्त किया जाए अन्यथा बृहस्पति सिंह द्वारा समस्त आदिवासी समाज से माफी मांगा जाए। विरोध प्रदर्शन के समय पर विभाग संगठन मंत्री चंद राम साहू, विभाग संयोजक वेद प्रकाश साहू, नगर मंत्री भूषण सिन्हा, प्रकाश राजपूत, सुभाष यादव, विक्कीअग्रवाल, वेद प्रकाश साहू, दुष्यंत शर्मा, गजेंद्र जांगड़े, जया कोसरिया, पूजा यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।