-->

DNA UPDATE

BEMETARA - 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता समारोह का हो रहा आयोजन, बेसिक स्कूल मैदान में 22 - 25 सितम्बर तक होगी प्रतियोगिता

 

बेमेतरा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चार दिवसीय 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2021 समारोह का आयोजन बुधवार 22 सितम्बर से 25 सितम्बर 2021 तक बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा मे किया जायेगा। बुधवार को सवेरे 10 बजे शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव  गुरुदयाल सिंह बंजारे एवं अध्यक्षता विधायक बेमेतरा  आशीष कुमार छाबड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप मे नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा  शकुंतला मंगत साहू, बंशी पटेल होंगे।  



25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे समापान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री  रविंद्र चौबे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बेमेतरा  आशीष कुमार छाबड़ा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव  गुरुदयाल सिंह बंजारे एवं नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा  शकुंतला मंगत साहू एवं बंशी पटेल शामिल होंगे।