मुंबई:: कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने वाले एवं सैकड़ों लोगों को उनके घर तक पहुंचाने वाले अभिनेता सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है , सोनू सूद के के मुंबई स्थित घर और दफ़्तर पर आयकर विभाग की टीम सर्वे के लिए पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार, आयकर की टीम ने सोनू से जुड़े 6 ठिकानों का सर्वे किया है. आयकर विभाग के अधिकारीयों की टीम फिलहाल उनके घर और दफ्तर में दस्तावेज खंगाल रही है.
बता दें कि पूरे कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने सामाजिक कार्यों के लिए काफ़ी चर्चित रहे थे. सोनू ने लोगों की जमकर मदद के लिए हेल्पलाइन चालू की थीं. तब से मदद का सिलसिला अभी भी जारी है. कोरोना महामारी के दौरान सोनू ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी. उन्होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम भी किया था.
हाल ही में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से Sonu Sood को स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था. सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनू ने कहा था कि फिलहाल सियासत में आने का उनका इरादा नहीं है.
