-->

DNA UPDATE

BOLLYWOOD NEWS-शिल्पा शेट्टी की पूरी हुई मुराद, राज कुंद्रा को मिली जमानत...

मुंबई. शिल्पा शेट्टी  और उनके फैंस नक लिए एक अच्छी खबर है राज कुंद्रा को जमानत मिल गयी है दरअसल मुम्बई  की एक अदालत ने एक्ट्रेस Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को पोर्नोग्राफी मामले में जमानत दी है. अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी है. हाल ही में एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए थे.
बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वह जेल में बंद थे और लगातार जमानत की गुहार कोर्ट से लगा रहे थे. ऐसे में आज एक लंबे वक्त के बाद उनको जमानत दी गई है. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दी.
फेमस एक्ट्रेस Shilpa Shetty के पति Raj Kundra पिछले 2 महीने से जेल में बंद थे. राज पर अश्लील फिल्में बनाने और ऐप पर पेश किए जाने का गंभीर आरोप लगा था. हाल ही में मुंबई पुलिस ने करीब 1500 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल थी. लेकिन अब राज कुंद्रा को राहत की सांस मिल गई है.