-->

DNA UPDATE

News- प्रार्थना में देरी से पहुंचने पर टीचर ने इस कदर की छात्रा की पिटाई कि वे पहुंच गई अस्पताल।

नरसिंहपुर - नरसिंहपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शिक्षक ने दो छात्राओं की जमकर पिटाई कर दी जिससे छात्राओं को हॉस्पिटल में एडमिट करने की नौबत आ गई दरअसल प्रार्थना में में देर से पहुंचना दो छात्राओं को इस कदर भारी पड़ा कि शिक्षक ने उनकी ऐसी पिटाई कर दी कि वे बेहोश होकर गिर गईं। स्वजनों ने उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया। ये घटनाक्रम तेंदूखेड़ा तहसील की कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का है। प्रकरण में तेंदूखेड़ा पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई मुकदमा  का आवेदन नहीं दिया है। वहीं शिक्षा विभाग इस मामले में लीपापोती करने में जुटा है।