-->

DNA UPDATE

BOLLYWOOD-कमला पसंद पान मसाला ऐड करने पर बिग बी हुए ट्रोल ,फैंस के सवाल का ऐसा दिया जवाब


मुंबई:: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले देश में बड़ी संख्या में हैं. वे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं. इसके कारण बहुत से ब्रांड अमिताभ बच्चन से अपने प्रोडक्ट का एंडोर्समेंट कराते हैं. अमिताभ बच्चन एक पान मसाले के विज्ञापन में दिखाई दिए जिसे करने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. उन्होंने अपने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए, पान मसाले के एक ब्रांड का विज्ञापन करने की वजह बताई है इस एड मे उनके साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं. इस विज्ञापन के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ा. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा था कि, ‘एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे.’
अमिताभ के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किया है. एक यूजर के ट्वीट करके पूछे गए सवाल से बिग बी असहज हो गए. बिग बी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने एक्टर से पूछा, ‘प्रणाम सर, सिर्फ एक बात पूछनी है आपसे…क्या जरूरत है, आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा? फिर क्या फर्क है आपमें और इन टटपुंजियों में…’
अमिताभ ने बड़ी विनम्रता से अपने फैन को जवाब दिया है. एक्टर , ‘मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में अगर किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं. हां, अगर व्यवसाय है तो उसमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है. अब आपको लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारे उद्योग में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं, जो कि कर्मचारी हैं, उनको भी काम मिलता है और धन भी. मान्यवर टुटपुंजिया शब्द आपके मुख से शोभा नहीं देता और न ही हमारे उद्योग के अन्य कलाकारों को भी शोभित करता है. आदर सहित नमस्कार करता हूं.’