-->

DNA UPDATE

Video-ट्रैफिक सिग्नल के सामने डांस करके सुर्खियां बटोरने वाली युवती ने जताई ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने की इच्छा

 इंदौर:: ट्रैफिक सिग्नल के सामने जिस युवती ने डांस किया था वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ विजय नगर पुलिस ने अपराध भी दर्ज किया वह युवती ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काम करने की इच्छा जताई है

शहर के रसोमा चौराहे पर फ्लैश मोब करने वाली श्रेया कालरा अपराध दर्ज होने के बाद  ट्रैफिक थाने पहुंची और डीएसपी उमाकांत चौधरी के सामने अपनी गलती का अहसास किया।

डीएसपी से मिलकर श्रेया कालरा ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काम करने की अपनी इच्छा जताई और उनसे मौका देना का आग्रह किया।ट्रैफिक डीएसपी उमाकांत चौधरी ने श्रेया कालरा को समझाइश दी।



आपको बता दें श्रेया कालरा ने रसोमा चौराहे पर फ्लैश मोब डांस किया था। सोशल मीडिया में उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक पहुंचा तो उन्होंने युवती के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद श्रेया कालरा के खिलाफ पुलिस ने धारा 290 के तहत कार्रवाई की थी।

देखे ये डांस वीडियो-