-->

DNA UPDATE

CHHATTISGARH CRIME-पानी भरने गई आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोठार में रस्सी से बंधी मिली पीड़िता।



कोरबा जिले के दीपिका थाना से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया दरअसल एक आदिवासी युवती का 3 हैवानो ने सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपी कोठार में बांधकर चले गए और पीड़िता 2 दिन बाद बेसुध मिली  3 हवानों ने आदिवासी पीड़िता से न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे रस्सी से बांधकर रखा. भूखी-प्यासी पीड़िता 2 दिनों बाद  मिली. ये पूरा मामला कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र का है. यहां एक 28 वर्षीय आदिवासी युवती को बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छात्रावास अधीक्षक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों में से एक गांव की महिला सरपंच का देवर बल्ला मरकाम, हीरालाल यादव और नूनेरा बालक छात्रावास का अधीक्षक विजय कंवर शामिल है
.पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि 13 सितंबर की शाम करीब 4 बजे जब युवती पानी लेने बाल्टी लेकर घर से कुछ दूर हैंडपंप के पास पहुंची, तब आरोपी बल्ला अपने साथी हीरालाल यादव के साथ उसे उठाकर ले गया था. पीड़िता के अनुसार बल्ला और हीरालाल ने उससे दुष्कर्म किया था. आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पहले तो युवती को झाड़ियों में फेंक दिया था, फिर रात में उसको तीसरे आरोपी विजय कंवर के घर ले कर गए थे, इधर दो दिन बाद बुधवार को गांव वालों ने जब लापता युवती की छानबीन तेज की, तो आरोपी पीड़ित युवती को गांव के ही एक घर के कोठार में छोड़कर भाग गए थे. पीड़िता शारीरिक रूप से पहले ही कमजोर बताई जा रही है.