-->

DNA UPDATE

BEMETARA- कच्ची दीवार ढहने से दादी व नातिन की मौत, आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत

बेमेतरा । बेमेतरा में लगातार 36 घंटे की बारिश  ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वही ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के लिए आफत बन पड़ी है। ऐसा ही आफतवाली खबर नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खेड़ा से निकलकर आ रही है जहाँ बीते देररात्रि में एक कच्चे मकान के ढहने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के है और रिश्ते में दोनों दादी और नातिन है। इस मामले में नांदघाट थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि ग्राम खेड़ा निवासी धनईया बाई पति खेलावन यादव (80) साल व उसकी नातिन ईश्वरी यादव पिता तिरथी यादव (20) साल खाना खाने के बाद बुधवार की रात को सो रहीं थीं। जहां रात्रि करीब 11 बजे बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया। जिससे मलबे में महिला और उसकी नातिन दब गईं। वही मकान ढहने की आवाज सुनकर पड़ोसी व परिवार के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। जहाँ मलबे में दबी महिला व युवती को बाहर निकाला और तत्काल संजीवनी 108 को फोन किया। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।


लगातार बारिश से कच्ची दीवारे हो गयी थी कमजोर

ग्राम खेड़ा में मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ भेजा गया और  जाँच में जुटी। पुलिस से बताया कि महिला व उसकी नातिन दोनों साथ मे ही रहते थे। जहां दीवार ढहने से दबकर दोनों की मौके पर मौत हो गयी। यह भी बताया कि लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की नीव में पानी रिसने से दीवारें  कमजोर हो गई जिससे दीवार ढह गया और महिला व युवती की मौत हो गयी। 

जिले में दीवार ढहने से मौत का यह दूसरा मामला-

पहला मामला  जिले के साजा क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में लगभग 15 दिवस पूर्व घर के  बाहर खेल रहे दो बच्चों की कच्ची दीवार ढहने से दबकर मौके पर मौत हो गयी थी। वही दूसरा मामला नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में दीवार के ढहने से दबकर दो लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार दीवार ढहने से दबकर जिले में कुल चार लोगों मौत हुई है।




शासन ने तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत दी मुआवजा -

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित ग्राम खेड़ा निवासी  ईश्वरी यादव के परिजनों को 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई । कलेक्टर  विलास भोसकर संदीपान ने ग्राम खेड़ा पहुंचकर आरबीसी 6-4 में निहित प्रावधानो के तहत सहायता राशि का चेक ईश्वरी यादव के पिता श्री तीरथि यादव को सौंपा। बीती 15 सितम्बर की रात दीवार ढहने से एक वृध्द महिला एवं उनकी नातिन ईश्वरी यादव की आकस्मिक मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए यह मदद पहुँचाई गई।