-->

DNA UPDATE

MP NEWS- मध्यप्रदेश में खुले स्कूल, कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य।

भोपाल। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण तकरीबन डेढ़ साल से भारत के सभी स्कूल बंद पड़े हैं, लेकिन अब कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है और वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी लगातार जारी है जिससे अब स्कूल प्रबंधन भी स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा है मध्यप्रदेश में आज से फिर स्कूल गुलजार हो गए हैं। तकरीबन डेढ़ साल बाद प्रदेश में पहली से पांचवीं तक के स्कूल सोमवार 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ खुल गए हैं। इसके साथ ही 8वीं, 10वीं और 12वीं की क्लास 100 फीसदी क्षमता के साथ शुरु हो गई है।
स्कूल के लिए बच्चों को अपने अभिभावकों का सहमति पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। बिना सहमति पत्र के स्कूल में छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही कोविड गाइडलाइन का भी पालन करना होगा। वहीं बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस भी चलती रहेगी। आपको बता दें कोरोना की वजह से करीब डेढ़ साल बाद स्कूल खुल रहे हैं।