-->

DNA UPDATE

B-TOWN NEWS-छोटे पर्दे की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा माही विज को टीवी इंडस्ट्री में नही मिल रहा काम।


Mumbai- माही विज ने कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता और घर-घर में मशहूर हुईं। माही ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया हालांकि उन्हें पहचान कलर्स के शो 'लागी तुझसे लगन' से मिली। इस सीरियल में उन्होंने नकुशा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 'बालिाका बधु' में नजर आईं। साल 2019 में बेटी तारा के जन्म के बाद से माही टीवी से दूर हो गईं। हालांकि अब वह काम पर लौटना चाहती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, माही की बेटी तारा अब दो साल की हो गई है, ऐसे में वह अब काम पर वापिस लौटना चाहती हैं। इसके लिए वह किसी भी मीडियम में काम करने के लिए वह खुद को तैयार कर चुकी हैं। बस उन्हें एक मौके और अच्छे शोज की तलाश है। माही आगे बताती हैं कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि वह टीवी से क्यूं  दूर हूं? इस पर वह कहती ये कि ये सवाल लोगों को मेकर्स से पूछना चाहिए कि वो मुझे क्यों कास्ट नहीं कर रहे है

बता दें कि टीवी की दुनिया से दूर माही अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम सोशल मीडिया पर बिताते हुए देखी जाती हैं। आए दिन वह अपने पति एक्टर जय भानुशाली और बेटी के संग अपना वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।