Mumbai:- मुंबई एक क्रूज जहाज से नशीले पदार्थ की कथित जब्ती के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य की जमानत याचिका पर कोर्ट आज फैसला दे सकती है। इससे पहले इस मामले में 14 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान जज वीवी पाटिल की कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब आज इस पर फैसला सुनाया जा सकता है। एनसीबी और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश VV Patil ने मामले को 20 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध किया है।
इधर एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि आर्यन के अंतरराष्ट्रीय ड्रग पेडलर्स से संबंध हैं। यह एक बड़ी साजिश है, जिसकी जांच जरूर होना चाहिए। आर्यन खान अरबाज मर्चेंट से ड्रग्स लेते थे। आर्यन खान के वकील अमित देसाई ने स्टारकिड की गिरफ्तारी को निराधार बताया। साथ ही कोर्ट में कहा है कि आर्यन के पास से न तो कोई ड्रग्स बरामद हुआ है और न ही एनसीबी को कोई कैश मिला है। मुनमुन धमेचा से आर्यन का कोई संबंध नहीं है।
