-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को करेंगे धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का वर्चुअल शुभारम्भ

धमतरी :- प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश भर के नगरीय निकायों में सस्ती एवं सही दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार 20 अक्टूबर को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का वर्चुअल शुभारम्भ किया जाएगा। इस संबंध में नगरपालिक निगम के आयुक्त  मनीष मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा इसका वर्चुअल शुभारम्भ बुधवार को दोपहर 12.00 बजे किया जाएगा, जिसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया उक्त कार्यक्रम स्थानीय आमातालाब रोड स्थित पंढरीराव कृदत्त इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि धमतरी शहर में दो धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के अलावा जिले की नगर पंचायत आमदी, भखारा, कुरूद और मगरलोड में भी एक-एक मेडिकल स्टोर्स का एक साथ शुभारम्भ किया जाएगा, वहीं नगर पंचायत नगरी में यह प्रक्रियाधीन है। उक्त योजना के शुभारम्भ होने से आम नागरिकों को सस्ती दर पर जेनेरिक औषधियां सुलभ हो सकेंगी।