-->

DNA UPDATE

CRIME-जमीन विवाद को लेकर बेटा बहु ने सौतेली माँ पर किया कैंची से वार, आरोपी की तलाश जारी।

Raipur:-  छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर बेटा और बहू ने कैंची से सौतेली मां के गले पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिकरापारा पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिव नगर मठपुरैना निवासी हेमकुमारी साहू (40) पति स्व. वेद कुमार साहू अपने सात वर्षीय बेटे के साथ रहती हैं। मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे उनका सात वर्षीय बेटा स्कूल चला गया वह घर पर अकेली थी। उसी वक्त कुशालपुर में रहने वाला उसका सौतेला बेटा गिरीराज और बहू भारती पहुंचे। दोनों ने हेमकुमारी से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने कैंची से हेमकुमारी के गले पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान घर पहुंचे सात वर्षीय बेटे ने घर पर विवाद होता देखा तो पड़ोस में रहने वाले मौसी-मौसा और बहन को बुलाने गया। तभी गिरीराज और भारती ने घर की कुंडी लगाई और फरार हो गए। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच हेमकुमारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।