-->

DNA UPDATE

DHAMTARI- नहर में नहाने गया बालक डूबा,बालक की खोजबीन में जुटी पुलिस।

 धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य नहर में मंगलवार को अपने दोस्त के साथ नहाने गया एक बच्चा नहर में डूब गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है जानकारी के अनुसार सांकरा निवासी 13 वर्षीय बालक नहर में छलांग लगाया और डूब गया उसका दोस्त नहर से बाहर निकल गया घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है



मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अर्जुनी थाना क्षेत्र के सांकरा निवासी सातवीं क्लास का बालक छबीलाल ध्रुव पिता सीताराम ध्रुव 13 वर्ष अपने एक दोस्त के साथ मुख्य नहर में नहाने के लिए गया हुआ था जहां दोनों दोस्तो ने छलांग लगाई छबीलाल का दोस्त नहर से बाहर निकल आया लेकिन छबीलाल वहीं डूब गया आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंचकर गोताखोर के माध्यम से छबीलाल की तलाश कर रही है