धमतरी - धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है दरअसल श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलट गई हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुये है जिसमे दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है जिन्हें रिफर किया गया है सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे यह हादसा रुद्री थानांतर्गत ग्राम डागीमाचा के पास हुआ बताया गया की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 23 3733 में सवार होकर बालोद जिले के ग्राम खल्लारी के ग्रामीण अंगारमोती मंदिर गंगरेल दर्शन के लिये आये थे दर्शन के बाद जब सभी लोग वापस जाने के लिये वाहन में सवार हुये औऱ वाहन उन्हें लेकर आगे बढ़ी तब ग्राम डागीमाचा के पास अचानक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई उस वक्त गाड़ी में करीब 25 लोग सवार थे जिसमें महिला बच्चे बुजुर्ग सभी शामिल थे सभी लोगो को चोट आई है जिसमे आधा दर्जन को ज्यादा चोट लगी है और महिला कामनी निषाद चुन्नी निषाद को गम्भीर चोट लगी है जिन्हें रिफर किया गया है ईधर हादसे की खबर के बाद रुद्री पुलिस के एएस आई सूरज साहू औऱ स्टाफ मौके पर पहुचे थे 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस आगे आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है
