-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-जलाराम बापा की शोभायात्रा का भाजपाइयों ने स्वागत कर लिया आशीर्वाद, गुजराती समाजजनो को दी बधाई

 

धमतरी -: जलाराम बापा की 222 जयंती पर गुजराती समाज द्वारा मठ मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत बालक चौक में भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ,नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ,युवा नेता कुलेश सोनी, गोपाल  पिंटू यादव अशोक उदासी शिवदत्त उपाध्याय गोपाल साहू, प्रकाश वाधवानी चिरागा आधा सुधीर गांधी सहितकार्यकर्ताओं द्वारा किया गया तथा भगवान जलाराम की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण करते हुए आशीर्वाद लिया कथा क्षेत्र के सुख समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की गौरतलब है कि कोविड-19 संक्रमण के कारण बीते वर्षों में शोभायात्रा निकल नहीं पाई थी इस वर्ष शोभा यात्रा से गुजराती समाज जनों में अपार उत्साह व उमंग के साथ आस्था व श्रद्धा देखा गया।