धमतरी नगर निगम क्षेत्र को मिली 257 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति - DNA

NEWS UPDATE

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

धमतरी नगर निगम क्षेत्र को मिली 257 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति


महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के प्रति जताया आभार


धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत धमतरी नगर निगम को 257 नए आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव एवं विजय शर्मा जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है।


महापौर श्री रोहरा ने इसे धमतरी नगरवासियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताते हुए कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध इस शासन ने योजनाओं के क्रियान्वयन की गति को नया आयाम दिया है।


उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिली यह स्वीकृति उन सैकड़ों परिवारों के लिए आशा की नई किरण है, जिनके सिर पर आज भी स्थायी छत नहीं है। अब ये परिवार अपने पक्के घर के सपने को साकार होते देख सकेंगे।”


महापौर ने बताया कि नगर निगम लगातार प्रयासरत रहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ धमतरी की जनता को मिले। इस स्वीकृति से यह साबित होता है कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।


श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी नगर निगम राज्य शासन के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी नगर को और अधिक विकासपरक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा, जिससे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

Pages