-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-राम वनगमन पथ के तहत लोमश ऋषि आश्रम में निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 धमतरी - राम वनगमन परिपथ के तहत मगरलोड ब्लॉक में त्रिवेणी संगम के समीप धार्मिक एवं पौराणिक महत्व से जुड़े लोमश ऋषि आश्रम का कलेक्टर  पीएस एल्मा ने बुधवार 10 नवम्बर को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का उन्होंने जायजा लिया तथा साथ ही वहां उपस्थित ठेका कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्हें बताया गया कि लोमश ऋषि आश्रम की बाउण्ड्री वॉल और स्वागत द्वार का निर्माण प्रारम्भ हो गया है तथा एक सप्ताह के भीतर परिसर के भीतरी हिस्से का भी काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा परिसर में यज्ञशाला भवन निर्माण का कार्य भी एक सप्ताह के भीतर प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का निष्पादन गुणवत्तापूर्वक करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।