धमतरी- विगत कुछ दिनों पूर्व अंचलों में हुई अत्यधिक बारिश के कारण धान के फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है, साथ ही उनहारी का फसल सड़ गया। किसान कि समस्याओं को जानने विधायक रंजना डीपेंद्र साहू कृषकों से मुलाकात करने पहुंची, जहां पर स्वयं ही विधायक किसानों के साथ यथास्थिति देखने खेत में पहुंचीं, किसानों ने धान फसल को उठाकर दिखाये जिसमें सभी बालियों में जरई आ गया था, जिसको देख विधायक क्षुब्ध होकर व्याकुल हो गई। उन्होंने परिस्थिति देख किसानों के समक्ष कहा कि परिस्थितियां विपरीत है, आज किसानों को भूपेश बघेल की कुत्सित रणनीति के कारण आज किसान इधर उधर भटक रहे हैं, अगर किसानों का धान 1 नवंबर से लिया जाता तो बहुत से किसानों की धान इस बेमौसम बरसात से बच जाती, और किसानों को सहुलियत होता, किंतु भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार किसानों को बर्बादी के हालात में लाकर छोड़ दिए हैं, जिसका खमयाजा आज सभी कृषक को सहना पड़ रहा हैं, अब फिर से प्रदेश की सरकार द्वारा बरदाना कमी का ढोंग रचाकर किसानों से ही बरदाना में धन लाने की बात कह रही है, जो कि न्याय संगत नहीं है, पूर्व भाजपा की सरकार माननीय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के शासनकाल में 1 नवंबर से धान खरीदी होती थीं, एवं बरदाना की कमी कभी नहीं हुई, किंतु जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं का सामना कृषि कार्य में करना पड़ रहा हैं। किसानों को आश्वासन देते हुए विधायक ने कहा कि जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति राशि के लिए कृषि मंत्री एवं जिला कलेक्टर से चर्चा करेंगे।
