-->

DNA UPDATE

VIDEO-: रणवीर सिंह ने फ़िल्म "83" का टीजर किया रिलीज, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल।

मुम्बई::इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसबंर को रिलीज की जायेगी. फिल्म की कहानी 1983 में टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है. महान क्रिकेकट और कैप्टन कपिल देव के नेतृत्व में 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. 

रणवीर सिंह शेयर किया टीजर 
साल खत्म होने से पहले 83 का टीजर रिलीज कर रणवीर सिंह ने उनके फैंस को बड़ा तोहफा दिया. कपिल देव की लाइफ पर बनी रही फिल्म में हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलगू और मलयालम भाषा में रिलीज की जायेगी. रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के रोल में दिखाई देने वाले हैं. वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका अदा करेंगी.