-->

DNA UPDATE

NEWS-छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले कम होने पर स्कूल को 100 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ चलाने पर किया जा रहा विचार- डॉ. प्रेमसाय टेकाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों को सौ फीसद उपस्थिति पर चलाया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा शिक्षा विभाग इसके लिए तैयार है। स्कूलों में पूरे विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए कैबिनेट की बैठक में सहमति के बाद निर्णय लिया जाएगा। डा. टेकाम ने कहा कि राज्य में कोरोना का केस कम हो गया है। इसलिए स्कूलों को सौ फीसद उपस्थिति पर चलाने पर विचार किया जा रहा है।
डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। बैठक में इस पर चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद भी राज्य में कुछ मरीजों के मिलने पर स्कूलों में छात्रों को एक दिन अंतराल पर बुलाया जा रहा है।