-->

DNA UPDATE

ROAD ACCIDENT :: सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है.जानकारी के अनुसार जिले के केरेगांव थाना के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार तीन कमार युवकों को ठोकर मार दी. घटना के बाद तीनो घायलो को जिलाअस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया.फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.




जानकारी के अनुसार हाईवे पुलिस पेट्रोलिग टीम को 18 नवंबर की रात करीब साढे 12 बजे सुचना मिली कि केरेगांव के पास तीन युवक घायल अवस्था में पड़े है सुचना पर तत्काल मौके पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया.जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने तीनो को मृत घोषित कर दिया. केरेगांव एएसआई प्रकाश नाथ ने बताया कि मृतक अमृतलाल पिता डोमार कमार,रामप्रकाश पिता दशरथ कमार दोनों चचेरे भाई है और भूनेश्वर मरकाम पिता सहदेव तीनो नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेमेटा के रहने वाले थे.बताया गया कि तीनो एक ही बाईक में सवार होकर धमतरी में मरीज से मुलाकात कर नगरी वापस लौट रहे थे.वही करेगांव थाना के पास अज्ञात ट्रक के व्दारा ठोकर मार दिया गया.फिलहाल केरेगांव पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.वहीं शव की पोस्टमार्टम कर  परिजनों को सौप दिया गया है