धमतरी- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत आमदी भाजपा इकाई द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र कि विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शशी पवार, महामंत्री कविंद्र जैन, आमदी मण्डल अध्यक्ष मुरारी यदु उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। विधायक रंजना साहू ने उपस्थित जनों से कहा कि दीपावली पर्व हमारा प्रमुख धार्मिक पर्व है, कोरोना जैसे विपदा के समय में हम सबने धैर्य रखकर जीवन यापन कर विकट स्थिति से लड़कर जीते हैं, यह पर्व सबके जीवन में दीपक कि तरह रौशनी फैलाएं, खुशींया आये, यहीं शुभकामनाएं है। जिलाध्यक्ष शशी पवार ने कहा कि भाजपा कि रीति नीति हमेशा से सबका साथ सबका विकास का कार्य किये है, हम सब संकल्पित होकर दायित्व का निर्वहन करे और आने वाले समय में भाजपा का परचम लहराए एवं दीपावली पर्व कि बधाई दिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री कविंद्र जैन एवं आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने भी सभा को संबोधित कर दीपावली पर्व कि बधाई दिए। दीपावली मिलन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू, नगर पंचायत भाजपा अध्यक्ष किशोर कुंभकार, प्रीती कुम्भकार, रजनीश भोसले, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल, नारायण मटियारा नगर महामंत्री, पार्षद उमानंद कुंभकार, कोमल यादव, प्रेम साहू, लखेश्वरी साहू, लक्ष्मी जितेंद्र पटेल, सांसद प्रतिनिधि नीलकंठ साहू, उमेश साहू विधायक प्रतिनिधि, डॉ मोहन कुमार, जागेश्वर साहू, अश्रु साहू, शिव प्रसाद साहू, हेमनु पांडे, रोहित पांडे, सहदेव देवांगन, नारायण साहू, मुरलीधर साहू, ज्योति साहू, सुखदेव साहू, सरवन साहू, सुरेश साहू, पूर्व पार्षद सुरेंद्र पटेल, तेज कुमार पटेल, देवेश साहू, गौतम साहू, भूषण साहू, महेंद्र कोसरिया, राम कुमार कोसरिया, बेनी राम साहू, विजय यादव, तेज पांडे, दिनेश गेडाम, रामानंद कुमार, प्रकाश साहू, नारायण साहू, सत्तू साहू, हरि साहू, भीखम साहू, छबलु साहू व समस्त भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ उपस्थित रहे।
