-->

DNA UPDATE

SURYAVANSHI 100 CRORE CLUB- सूर्यवंशी हुई सुपर डुपर हिट , पहले हफ्ते में ही कमाए 120 करोड़।


कोरोना महामारी के बाद ‘सूर्यवंशी’ पहली बड़ी फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके लिए मेकर्स ने 19 महीनों का इंतजार किया। पहले यह मार्च 2020 में रिलीज होने वाली थी। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। इसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में हैं।
सूर्यवंशी’ ने दिवाली के ट्रेंड को बरकरार रखा है और वीकेंड के बाद भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है अब इसके 150 करोड़ करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है। हालांकि वीकडेज को देखते हुए फिल्म की रफ्तार कम जरूर हुई है लेकिन जिस तरह सिनेमाघर खुलने पर दर्शकों ने फिल्म को लेकर उत्साह दिखाया है रोहित शेट्टी जरूर खुश होंगे।

अभी तक का कुल कलेक्शन
फिल्म के अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो शुक्रवार को 26.29 करोड़, शनिवार को 23.85 करोड़, रविवार को 26.94 करोड़, सोमवार को 14.51 करोड़, मंगलवार को 11.22 करोड़ और बुधवार को 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने 7.75 से लेकर 8 करोड़ तक का बिजनेस किया है। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने 120 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।