-->

DNA UPDATE

ACCIDENT-इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा,भाई के साथ पेपर दिलाने गयी छात्रा की मौत।

इंदौर::  भाई के साथ परीक्षा देने बाइक पर जोबट से इंदौर आ रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। चंदन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कायम किया है। घटना धार रोड पर सुबह करीब 11:30 बजे की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई आईसीयू में भर्ती है। बाइक को आयशर वाहन ने टक्कर मारी थी। मौके से वाहन चालक फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक जोबट में रहने वाली 18 वर्षीय रंजना पुत्री प्रताप बघेल को उसका भाई मुकेश बाइक से परीक्षा दिलाने इंदौर लेकर आ रहा था। धार रोड नाके के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार आयशर वाहन आया और टक्कर मार दी। हादसे के बाद बहुत देर तक दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन जब उसे आने में समय लगा तो दोनों को नगर निगम की कचरा गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।रास्ते में युवती की मौत हो गई, जबकि भाई का एमवाय में इलाज चल रहा है। जांच में पता चला है कि रंजना का 12 वीं कक्षा की छात्रा थी। युवती का पेपर था, जिसे लेकर मुकेश इंदौर आ रहा था। मुकेश राउ स्थित सरकारी कालेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है। रंजना के पिता किसान है, उसके परिवार में दो बहनें ओर दो भाई है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।