-->

DNA UPDATE

ACCIDENT-तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पर सवार तीन लोगो की मौत।

बिलासपुर। मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में  तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों तालापारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे उसलापुर के चैतन्य वाटिका से कैटरिंग का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे। दरअसल, उसलापुर ब्रिज पर सामने से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार महिलाएं उछलकर ब्रिज से नीचे ट्रैक पर जा गिरी। और बाइक चला रहे बशीर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रंजीता और कुमत बाई ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।तीनों के शव का सिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में रहने वाले बशीर मोहम्मद कैटरिंग का काम करते थे। वहीं, मोहल्ले में रहने वाली रंजीता बंजारे और कुमत बाई बरवे भी उनके साथ काम करती थीं। उन्हें उसलापुर के चैतन्य वाटिका में शादी का काम मिला था। मंगलवार को तीनों वहां काम पर गए थे। देर रात काम खत्म कर तीनों एक बाइक से वापस लौट रहे थे
वहीं, पुलिस ने कार जब्त कर ली है। बताया जाता है कि कार चालक भी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने चैतन्य वाटिका आया था। वह स्वजन को घर छोड़ने के बाद वापस शादी घर में लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।