-->

DNA UPDATE

C.G. COVID UPDATE-महीनों बाद आज सबसे ज्यादा मिले कोरोना केस…. 40 से पार पहुंचा आंकड़ा, रायपुर, धमतरी में सबसे ज्यादा केस…

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज फिर बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं। आज कोरोना का आंकड़ा 40 से भी पार हो गया। छत्तीसगढ़ में आज 44 नये मरीज मिले हैं। वहीं 39 मरीज आज स्वस्थ्य भी हुए हैं। छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 326 पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में आज सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 7 नये मरीज मिले हैं, जबकि धमतरी में 6, दुर्ग में 4, बेमेतरा में 4, बलौदाबाजार में 4, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 4, राजनांदगांव में 3, बालोद में 2 नये मरीज मिले हैं।