-->

DNA UPDATE

भारत मे मिला omicron का तीसरा मामला, जिम्बाब्वे से संबंधी से मिलने आया था गुजरात ।

 गुजरात में Omicron प्रकार का पहला मामला जामनगर से  सामने आया है। जिम्बाब्वे से आया एक व्यक्ति वैरिएंट से संक्रमित था। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसका नमूना पुणे भेजा गया है। देश में ओमिक्रोन वेरिएंट का यह तीसरा मामला है। मनोज अग्रवाल, एसीएस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गुजरात ने बताया कि जामनगर में एक व्यक्ति ओमिक्रोन पॉजिटिव मिला है। हमने उसे आइसोलेट कर दिया है और उसकी निगरानी कर रहे हैं। वह जहां रह रहे हैं वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इलाके में हम लोगों की ट्रेसिंग, टेस्टिंग करेंगे। इससे पहले कर्नाटक में दो लोगों को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था। गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने व्यक्ति के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को दो दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनके नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई थी। जामनगर के नगर आयुक्त विजय कुमार खराड़ी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति पिछले कई वर्षों से जिम्बाब्वे में रह रहे थे। वह अपने संबंधी से मिलने जामनगर आए थे।