-->

DNA UPDATE

DHAMTARI- मगरलोड में लगाई गई विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी, लोगों ने दिया साधुवाद

 धमतरी:: जनसम्पर्क संचालनालय के निर्देशानुसार कलेक्टर  पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में जिले के मगरलोड ब्लॉक मुख्यालय के जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे स्थानीय लोगों ने अवलोकन कर सराहना की। जनपद पंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष  राजेश साहू ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रदेश सरकार के कामकाज को जीवंत कर रही है। साथ ही विभाग की ओर से निःशुल्क बांटी जा रही पाठ्य सामग्री से नवीन योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। उन्होंने प्रदर्शनी और पुस्तिका, ब्रोशर के लिए विभाग के प्रति आभार माना और कहा कि भविष्य में भी ऐसी रोचक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना चाहिए।







इसी तरह जनपद पंचायत कार्यालय में व्यक्तिगत काम से आए ग्राम भैंसमुण्डी से आए डिगेश्वर साहू, ग्राम मोहंदी की उर्वशी साहू, ग्राम बोड़रा की नंद कुमारी, ग्राम परसवानी निवासी  बलराम सूर्यवंशी, गिरौद से आए  कुलेश्वर साहू, ग्राम सोनारिन दैहान से पहुंचे  ग्वालसिंह ने भी प्रदर्शनी को देखकर प्रदेश सरकार की उपलब्धि को करीब से जाना। इसके अलावा ग्राम पठार पिपरौद से पहुंचे महिम यादव, अरौद के गौकरण साहू, ग्राम झाझरकेरा के मोतीराम नागवंशी,  दीपक साहू ग्राम सरगी से, भीम साहू बोड़रा से मगरलोड के डेमन कुमार ,यशवंत कुमार , अशोक दुबे, किसुनराम, ग्राम भरदा के  ईश्वर विश्वकर्मा, ग्राम धौराभाठा निवासी  चुम्मनलाल साहू ने भी छायाचित्र प्रदर्शनी को देखकर प्रशंसा की तथा अपनी प्रतिक्रिया भी दी। गुरूवार 23 दिसम्बर को विकासखण्ड मुख्यालय कुरूद के टिम्बर डिपो गार्डन स्थित ऑडिटोरियम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी...