-->

DNA UPDATE

election- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर जनता का भरोसा बरकरार,134 सीटों पर टीएमसी का कब्जा

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर जनता का भरोसा बरकरार है। विधानसभा में शानदार जीत के बाद अब पार्टी ने कोलकाता नगर निगम चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। टीएमसी ने 144 वार्डों में से 134 पर कब्जा किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राष्ट्रीय राजनीति की एक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि ये जनादेश हमें विकास और लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा। हम लोगों के लिए और ज्यादा काम करेंगे।
कोलकाता नगर निगम चुनाव के 144 वार्डों के लिए वोटों की गिनती मगंलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। टीएमसी 2010 से यहां सत्ता में है। 2015 के चुनाव में पार्टी ने 124 सीटें जीती थीं, जबकि वाम मोर्चे के खाते में 13 सीटें आई थीं। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने पांच और दो सीटों हासिल की थीं।

पार्टी के जीत पर मुख्यमंत्री ममना बनर्जी ने ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्होंने लिखा,केएमसी चुनाव में आपकी जीत के लिए सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। अत्यंत परिश्रम और कृतज्ञता के साथ लोगों की सेवा करना याद रखें। मैं एक बार फिर हम पर विश्वास करने के लिए प्रत्येक जनता को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।