-->

DNA UPDATE

ENTERTAINMENT- भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ शेयर की तस्वीर ,फ्लॉन्ट किया बेबी बंप।

जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. भारती इस समय पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह प्रेग्नेंसी पीरियड के हर पल को अपने पति हर्ष लिंबाचिया  के साथ एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में भारती ने अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रेड ड्रेस पहनी हुई हैं और अपना बेबी बंप पहली बार फ्लांट कर रही हैं. इस तस्वीर में उनके पति उनके बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं.
भारती ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इन्स्टाग्राम पर लिखा, संता आएगा या संती? क्या लगता है आपको जल्दी कमेंट में बताओ. आपको बता दें कि भारती मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह पिछले 2-3 साल से फैमिली प्लानिंग में जुटी हुई थीं. अपने कई इंटरव्यू में भारती ने इस ओर इशारा किया था कि वह जल्द से जल्द अपनी फैमिली स्टार्ट करना चाहती हैं. भारती ने पिछले दिनों ये भी कहा था कि वह प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण तक काम करेंगी.