-->

DNA UPDATE

NEWS- छ. ग. बोर्ड ने जारी की 10 वीं व 12वीं परीक्षा समय- सारिणी,2 व 3 मार्च से शरू होंगी ऑफलाइन परीक्षा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वी व 12वी परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है. 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक 10वीं बोर्ड की परीक्षा चलेगी. जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी. शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 3 मार्च से 11 मार्च के बीच संचालित किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ सीजीबीएसई बोर्ड एग्जाम की तारीखों का एलान कर दिया गया है. 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक 10वीं बोर्ड की परीक्षा चलेगी. जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वी के गोयल ने यह विस्तृत टाइम टेबल जारी किया है. 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 8 बजे से 12.15 बजे तक होगी. प्रैक्टिकल परीक्षा तीन मार्च से 11 मार्च के बीच होंगे. परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर जानकारी जुटा सकते हैं.