-->

DNA UPDATE

NEWS-सीमावर्ती राज्य से अवैध धान परिवहन पर सतत् निगाह रखने कलेक्टर एल्मा ने दिए निर्देश।

 धमतरी :: कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुनिश्चित करने कहा है कि किसी भी सूरत में जिले के सीमावर्ती राज्यों से अवैध तरीके से धान परिवहन ना किया जाए। अतः जिले में बने पांचों चेक पोस्ट पर अवैध धान परिवहन पर सतत निगाह रखी जाए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आहूत समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सस्ती दवा दुकान धन्वंतरि के प्रगति की जानकारी ली।





         बैठक में खेल अधिकारी द्वारा बताया गया कि खेल अधोसंरचना के तहत जिले के सभी स्टेडियम और खेल मैदानों का जियो टैगिंग किया जाना है। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द उनके द्वारा निर्मित मिनी स्टेडियम और खेल मैदानों का जियो टैगिंग किया जाए। बताया गया है कि नगर निगम धमतरी द्वारा उनके अधीन मिनी स्टेडियम और खेल मैदानों का जियो टैगिंग का कार्य कर लिया गया है। बैठक में कलेक्टर ने युवा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से इसे सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि आगामी 13, 14 दिसम्बर को जिले के चारों विकासखण्डों में, 15 और 16 दिसम्बर को जिला स्तर पर युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 12 से 14 जनवरी 2022 तक राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को नोडल और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्वक समय पर निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया, अपर कलेक्टर  दिलीप अग्रवाल, एडीएम  ऋषिकेश तिवारी सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।