-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-ग्राम खरेंगा में स्कूली छात्र छात्राओं को गुड टच- बैड टच, महिला विरुद्ध अपराध, बाल अपराध के संबंध में दी गई जानकारी

 पुलिसअधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में निरीक्षक रीना नीलम कुजूर द्वारा मंगलवार को ग्राम खरेंगा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक गणों को यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल, नाबालिक बच्चों को वाहन ना चलाने एवं लाइसेंस बनवाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठकर वाहन नहीं चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाने और हमेशा यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु विस्तारपूर्वक समझाईस दिया गया। साथ ही उन्हें साइबर अपराध, मानव तस्करी,  पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह, गुड टच बैड टच, सेल्फ डिफेंस , अनुशासन, बच्चों के अधिकार के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को हेल्पलाइन नंबर व टोल फ्री नंबर नोट कराया गया। इस कार्यक्रम में शिविर प्रभारी शिक्षक,निरीक्षक रीना नीलम कुजूर एवं शक्ति टीम के महिला आरक्षक एवं छात्र छात्रायें उपस्थित थे।