-->

DNA UPDATE

ACCIDENT- टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहे छात्रों से भरी वाहन पलटी, एक छात्रा की मौत।


बलौदा बाजार में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, टीईटी का पेपर दिलाने जा रहे  छात्रों का वाहन रोड किनारे पलट गया । दरअसल, भाटापारा बलोदा बाजार सड़क मार्ग में ग्राम राजाधार मोड़ के पास वाहन तेज गति के कारण रोड के किनारे पलट गया । इस वाहन में 7 लोग सवार थे जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई, वहीं एक छात्र को गंभीर रूप से चोट लगी है एवं एक को सामान्य चोट आई है वाहन में सवार सभी लोग भाटापारा से लवन टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहे थे जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम ज्योति ध्रुव है जो भाटापारा निवासी हैं