छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार जिस गति से बढ़ रही है, तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही, प्रदेश में आज कोरोना मरीजो का आंकड़ा 700 के करीब पहुच गया।
आज प्रदेश भर में हुए 27 हजार 646 सैंपलों की जांच में से 698 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश में आज 03 जनवरी को 05 जिलों महासमुंद, बस्तर कोंडागांव, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। बीजापुर से 01, गरियाबंद एवं बलरामपुर से 02-02, बालोद से 03, बेमेतरा, गौरेला - पेंड्रा - मरवाही से 04-04, धमतरी, बलौदाबाजार, सुकमा, कांकेर से 05-05, कोरिया से 09 कोरोना संक्रमित पाए गए।


