-->

DNA UPDATE

CHHATTISGARH- बढ़ते कोरोना संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, पांचवी तक बंद हो सकते हैं स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच स्कूलों में फैल रहे संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण की वजह से छोटे बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। छोटे बच्चों में कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं को बंद करने जा रहा है। साथ ही इनकी पढ़ाई ऑनलाइन मोड में ही होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विभागों से चर्चा के बाद जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। वहीं बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की भी बात आई है। इसके बाद विभागों में चर्चा शुरू हो गई है। रविवार को ही रायपुर में पांच बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनकी उम्र 6 से 15 वर्ष के बीच है। रोजाना की रिपोर्ट में बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी आ रही है।

स्कूलों में उपस्थिति होगी ऐच्छिक, बाकी कक्षाओं पर बाद में फैसला-
छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोरोना के खतरे को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। कहा जा रहा है, अगले कुछ दिनों में प्राइमरी कक्षाओं को बंद कर ऑनलाइन क्लासेस ही ली जाएंगी। संभव है कि अपर प्राइमरी और हायर सेकंडरी कक्षाओं में उपस्थिति ऐच्छिक कर दी जाए। शेष कक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला आने वाले दिनों में संक्रमण के हालात को देखने के बाद लिया जाएगा।