-->

DNA UPDATE

BREAKING:- छत्तीसगढ़ में मिला omicron varient का पहला मरीज, अरब अमीरात से लौटा था बिलासपुर

  जहां देश दुनिया में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने दहशत फैला रखी है, वहीं छत्तीसगढ़ में भी इसकी एंट्री हो गई है। ओमीक्रोन का पहला केस बिलासपुर जिले से सामने आया है। जहां अमीरात से लौटे बिलासपुर के एक व्यक्ति में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है।
बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।