-->

DNA UPDATE

DHAMTARI :: मंदिर में लाखों की चोरी, मुकुट, गहने और नगदी रकम ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

 

धमतरी जिले के नगरी स्थित जैन मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी के वारदात को अंजाम दिया है.अज्ञात चोरो ने लाखो के गहने,मुकुट सहित नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया.वही पुलिस मामला दर्जकर अज्ञात चोरो की तलाश में जुट गई है.बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरो ने जैन मंदिर के पट में लगे ताला को तोडकर अंदर घुसे और करीब 6 लाख कीमत के सोने चांदी के गहने,मुकुट और दान पेटी में रखे नगदी रकम को चोरी कर ले गया .वारदात की सुचना मिलने पर नगरी पुलिस तत्काल डॉग स्वाक्ड और फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पडताल में जुट गई साथ ही जांच करने रायपुर से भी टीम आई है.वैसे पुलिस की माने तो पांच से 6 लोगो के व्दारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है.बहरहाल पुलिस आपपास और मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.