रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना का फिर से जोरदार विस्फोट जारी है, जिससे नए मामलों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस हर रोज चौंका रहे हैं. छत्तीसगढ़ में 2828 नए कोरोना केस मिले हैं. वहीं 3 मरीजों की मौत हुई है. अकेले राजधानी रायपुर में आज 899 नए केस आए हैं. वहीं प्रदेश का हाल बुरा होते जा रहा है. लोगों में दहशत का माहौल है, बावजूद लोग बाजारों और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर बगैर मास्क के घूम रहे हैं. वहीं प्रदेश में 9684 एक्टिव केस हैं.
देखे जिलेवार आंकड़े-


