छत्तीसगढ़ में आज 4645 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 6516 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 27 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 10.62 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 43 हजार 754 सैंपलों की जांच में से 4645 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश के 14 जिलों में 01 से 100 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए
प्रदेश में आज 27 जनवरी को 14 जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 33, जशपुर से 39, गरियाबंद से 47, सुकमा से 49, बलौदाबाजार से 50, कोरिया से 51, नारायणपुर से 54, दंतेवाड़ा से 61, बलरामपुर से 64, सरगुजा से 65, महासमुंद से 75, जांजगीर-चांपा से 85, मुंगेली से 94, बेमेतरा से 97 कोरोना संक्रमित पाए गए.
देखिए जिलेवार आँकड़ा-
