-->

DNA UPDATE

DHAMTARI - कोविड से बचाव की समीक्षा करने कलेक्टर लेंगे 08 जनवरी को बैठक

धमतरी :: कलेक्टर पी.एस. एल्मा शनिवार आठ जनवरी को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण तथा तत्संबंध में अधोसंरचना की समीक्षा करने बैठक लेंगे। वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर दो बजे संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उपरोक्त विषयों एवं एजेण्डों पर चर्चा कर समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।