पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें किया श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।
भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए, गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है।
बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की।सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।
