धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार के साप्ताहिक बाजार में चोरी होने की शिकायत सर्राफा व्यापारी ने रुद्री थाना पहुंचकर की है जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को सप्ताहिक बाजार लगाने के लिए गया हुआ था,इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सर्राफा व्यापारी के जेवरात से भरे थैले को पार कर लिया गया, जिसकी शिकायत थाना रुद्री में की गई है जिस पर रुद्री पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है
धमतरी रुद्री थाना के एएसआई सूरज साहू ने बताया कि मुड़पार में धमतरी रामपुर वार्ड निवासी पुण्य पारख ने थाना रुद्री पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 26 जनवरी को मुड़पार के बाजार में सप्ताहिक बाजार करने के लिए गया हुआ था जहां सफेद रंग के थैले में चांदी से भरे बैग को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया थैले में चांदी के नए और पुराने 5 किलो से ज्यादा पायल,करधन भरे हुए थे.बताया गया कि थैले में भरे आभूषण की कीमत लगभग 2 लाख 67 हजार रुपये है बहरहाल अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया है
